EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिक्षा के सशक्तीकरण से विकास व अधिकार की संरक्षा को मिलती है मजबूती- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    05 Apr 2026 18:26 PM



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने शैक्षिक संगोष्ठियों में मेधावियों की किया हौंसला आफजाई

मेढ़ावां में शैक्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद प्रमोद तिवारी

शैक्षिक संगोष्ठी में मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते सांसद प्रमोद तिवारी

अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद प्रमोद तिवारी

कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करते सांसद प्रमोद तिवारी एवं अन्य

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि रामपुरखास में बहु महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के तेजी से संचालन के साथ लोगों को सुरक्षा व सम्मान का अडिग भरोसा इसकी सर्वश्रेष्ठता है। उन्होने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा हाल ही में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए एकमुश्त करोड़ों की धनराशि के साथ लालगंज में महिला बाल चिकित्सालय का संचालन जनाकांक्षा के लिए सार्थकता प्रदान कर रही है। क्षेत्र के अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी मध्यम वर्ग के साथ समाज के हर तबके के लिए कठिन चुनौती बन गयी है। उन्होने कहा कि सरकार का प्रबंधन का हर क्षेत्र पूरी तरह से विफल हो चुका है। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मेढ़ावां के ऐन्थम हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां उन्होने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा का सामारोहपूर्वक लोकार्पण भी किया। विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह, तरन्नुम सिंह, शगुन त्रिपाठी, अनन्या, प्रगति, आराध्या आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होनें विकास तथा अवसर की समानता के लिए शिक्षा के सशक्तीकरण को राष्ट्रीय आवश्यकता करार दिया है। उन्होने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे की मजबूती में व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के साथ क्षेत्र एवं प्रदेश तथा देश के विकास का वातावरण भी समृद्धिशाली हुआ करता है। उन्होने कहा कि रामपुरखास के लिए यह गौरवपूर्ण है कि जिले में इस विधानसभा क्षेत्र की साक्षरता के चलते हर शीर्ष प्रतियोगी परीक्षा में यहां के मेधावी सफलता का इतिहास रच रहे हैं। उन्होने कहा कि वह क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ मिलकर रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्पबद्ध रहेंगे। समारोह में सांसद प्रमोद तिवारी ने मेधावियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अम्बिका प्रसाद ओझा व संचालन शिक्षक अभिषेक पाण्डेय ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह चौहान रहे। प्रबंधक तिलकधारी सिंह व संयोजिका आभा सिंह व मीरा सिंह ने संगोष्ठी के उददेश्य पर विचार रखे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मोठिन स्थित गनेशा देवी बाल विद्या मंदिर के वाषिकोत्सव में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के संयोजक प्रबंधक दिनेश मौर्य व प्रधानाध्यापक अनिल मौर्य ने सांसद प्रमोद तिवारी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक महेश पटेल ने किया। समापुर में समाजसेवी रामप्रकाश मिश्र व रामू मिश्र के संयोजन में हो रही श्रीमदभागवत कथा में सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकमंगल के लिए नैतिक वातावरण की समृद्धि की कामना किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कौड़ियाडीह, हरनाहर, जलेशरगंज, पुरवारा, मनीपुर में भी आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होते हुए लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, ज्ञानप्रकाश वर्मा, नामवर सिंह, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, नितिन मिश्र, अतुल शुक्ल, सर्वेश मिश्र, पण्डित दुबे, गुडडू द्विवेदी, माता प्रसाद पाण्डेय, भुवनेश्वर शुक्ल, आचार्य विद्याधर पटेल, राकेश चतुर्वेदी, आशीष मोदनवाल, मोनू पाण्डेय, आदित्य तिवारी, पिण्टू मिश्र, जगजीत पटेल, विपिन मौर्य, राजेश मिश्र, रामकृष्ण द्विवेदी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना