EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सपा कार्यालय में महर्षि कश्यप व निषादराज गुह्य की जयंती पर श्रद्धांजलि, गोष्ठी आयोजित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 65
    05 Apr 2026 18:15 PM



फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में रविवार को महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने की, जबकि संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप वैदिक काल के महान ऋषि थे, जिनका भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। वहीं निषादराज गुह्य भगवान श्रीराम के परम मित्र एवं भक्त थे। वनवास के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम का अपने राज्य में स्वागत किया और गंगा पार कराने में सहयोग किया। वक्ताओं ने कहा कि निषादराज का जीवन समर्पण, मित्रता और सेवा भाव का अद्वितीय उदाहरण है। भगवान श्रीराम ने वनवास के बाद अपने राज्याभिषेक में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जो उनके महत्व को दर्शाता है। निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, धीवर, कश्यप व कहार समाज उन्हें अपना आदर्श मानता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामबहादुर पटेल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, अनिल मौर्य, विकास यादव, विजय गौतम, अनिल श्रीवास्तव, विक्रांत सरोज, अरविंद सोनी, प्रेम यादव, सोनू यादव, प्रवेश मौर्य, राजेश यादव, प्रदीप यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना