EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नौकरी दिलाने का झांसा: मर्चेंट नेवी में जॉब दिलाने के नाम पर जालसाजों ने की ठगी, 4.65 लाख रुपये ठगे
  • 151188511 - FULMATI 45 67
    05 Apr 2026 15:35 PM



सहजनवां थाना क्षेत्र सीहापार उत्तरी टोला निवासी शिवराज से ठगी हो गई। जालसाज ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.65 लाख रुपये ठग लिए।पुलिस ने गगहा थाना क्षेत्र के पवन चौहान के खिलाफ जालसाजी और ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 पीड़ित शिवराज ने बताया कि उनकी मुलाकात गगहा के बगल मंझरिया निवासी पवन चौहान से हुई थी। आरोप है कि पवन ने उन्हें मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 4.65 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर पीड़ित ने कई बार गूगल पे के माध्यम से 3.65 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेजे और शेष एक लाख रुपये नकद उसके घर जाकर दिए।

इसके बाद आरोपी ने शिवराज को दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर शिवराज को पता चला कि जिस कंपनी का नाम दिया गया था, वह वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है। एक माह तक दुबई में परेशान रहने के बाद शिवराज ने कस्टम विभाग से संपर्क किया और टिकट बनवाकर भारत लौट आया।

घर आने के बाद जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो लौटाने से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज के साथ मारपीट की धमकी दी। शिवराज ने मामले की शिकायत गीडा के सीओ से की। सीओ के निर्देश पर सहजनवां पुलिस ने गगहा थाना क्षेत्र निवासी पवन चौहान के खिलाफ जालसाजी और ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना