EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एनएच-74 पर भीषण हादसा, कई घायल
  • 151127516 - VIKKY SINGH 0 0
    05 Apr 2026 14:41 PM



गदरपुर (उधम सिंह नगर)। नेशनल हाईवे-74 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें टुकटुक सवार कई लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टुकटुक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि टुकटुक में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक टुकटुक चालक मलकीत, निवासी ग्राम बाजावाला, सवारियों को लेकर पछियापुर गुरुद्वारा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने टुकटुक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। विक्की सिंह 151127516



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना