EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

NH-74 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने टुकटुक को मारी टक्कर, कई घायल
Link
  • 151127516 - VIKKY SINGH 54 65
    05 Apr 2026 14:03 PM



इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र से, जहां नेशनल हाईवे 74 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक टुकटुक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टुकटुक में सवार कई लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक टुकटुक चालक का नाम मलकीत है, जो ग्राम बाजावाला का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के समय वह सवारियों को लेकर पछियापुर गुरुद्वारा जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में चालक समेत कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

देखे उधम सिंह नगर से विक्की सिंह की रिपोर्ट 151127516

20260405140042609220138.mp4

20260405140109843822006.mp4

20260405140150657650251.mp4

20260405140212809557261.mp4



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना