यूपी बलिया । देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ द्वारा संचालित) देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 201 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 04 अप्रैल 2026 को सायंकाल 5:30 बजे अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ रात्रिकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च देवाश्रम बलिया के विधिक सलाहकार व दिवानी न्यायालय बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ उपाध्याय जी द्वारा सहर्ष वहन किया गया।
पुलिस के अनुसार उक्त शव नगरा थाना क्षेत्र के चांड़ी गांव से गंभीरवस्था में प्राप्त हुए थे जिनकी स्थिति को देखते हुए सी एच सी नगरा बलिया द्वारा जिला चिकित्सालय बलिया रेफर किया गया था जिनकी इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय बलिया में मृत्यु हो गई।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के सम्मानित दानदाता दुबहर बलिया निवासी अशोक सिंह देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गोंड, मंत्री भरत प्रसाद, संगठन मंत्री रामाश्रय वर्मा, संयुक्त मंत्री जय प्रकाश कंनौजिया, सदस्य संतोष पासवान, महाजन गुप्ता, गोलू कुमार व प्रतीक राजभर सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
