EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

औरैया: शादी के 11 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिली लाश; कर्ज बना मौत का कारण!
  • 151188565 - PRIYANKA 0 0
    05 Apr 2026 09:17 AM



औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। शनिवार सुबह शव फंदे से लटका देखा गया। युवक की शादी लगभग 11 महीने पहले अप्रैल में हुई थी। यूपी-112 पर मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी के 11 महीने बाद युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

भौनकपुर निवासी करीब 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र लाखन सिंह मेहनत- मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार रात वह घर आया और पत्नी नीशू के साथ भोजन करने के बाद सो गया। देर रात किसी समय वह छत पर गया और पिलर में लगे सरिये से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

29 अप्रैल 2025 को नगला जोर थाना चकरनगर इटावा निवासी नीशू के साथ हुई थी शादी

बताया गया कि कुलदीप की शादी लगभग 11 महीने पहले 29 अप्रैल 2025 को नगला जोर थाना चकरनगर (इटावा) निवासी नीशू के साथ हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। स्वजन के मुताबिक शादी में लिया गया कर्ज वह चुका नहीं पा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में रहता था।

स्वजन के मुताबिक शादी में लिया गया कर्ज चुका न पाने कहीं न कहीं परेशान था

शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब गांव के कुछ लोग गेहूं की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने छत पर पिलर से लटका हुआ शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने घर में सो रही पत्नी को दी। सूचना मिलते ही दूसरे मकान में रह रहे पिता लाखन सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।

उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है

मृतक के बड़े भाई दीपचंद तथा बहनें कुशमा और प्रियंका हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही गांव के बाहर गेहूं के खेत में एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक शादी के कर्ज को लेकर परेशान था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना