EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026: भाजपा का संगठन सशक्तिकरण अभियान तेज, 19 मंडलों का प्रशिक्षण पूर्ण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    04 Apr 2026 20:04 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस महाभियान में अब तक 19 मंडलों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न मंडलों में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 7 मंडलों में प्रशिक्षण सत्र संचालित हो रहे हैं, जिन्हें कल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। आज आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यशैली और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने विधानसभा रानीगंज के पृथ्वीगंज मंडल के उद्घाटन सत्र में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने सदर विधानसभा के सदर मंडल एवं नगर मंडल में भी अपना उद्बोधन दिया और कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने नगर मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और उसके वैचारिक आधार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने रानीगंज एवं सदर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। वहीं जिला महामंत्री राजेश मिश्र ‘राजन’ ने बाबागंज विधानसभा के बाबागंज मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इसी क्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह ने नगर मंडल में अपने विचार व्यक्त किए। विश्वनाथगंज विधानसभा के किठावर मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठनात्मक अनुभव साझा किए। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने पृथ्वीगंज मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को न केवल संगठनात्मक दक्षता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें वैचारिक रूप से भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों और जनसंपर्क अभियानों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना