फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। प्रयागराज के कोरांव अंतर्गत बहुजन समाज निरन्तर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के पूर्व शोभा यात्रा बड़े ही धूम धाम से और बड़े पैमाने पर निकलता है उसी क्रम में लगातार तीन वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के पूर्व दिन 13 अप्रैल को जय भीम शोभा यात्रा बड़ोखरा रतेवरा से निकाली जाएगी और तराँव कोरांव के सी एन सिंह गेस्ट हाउस में गोष्ठी कर समापन किया जाएगा शोभा यात्रा को संपन्न बनाने के लिए कई पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे संस्थापक दिनेश चौधरी अध्यक्ष पवन सिंघाल पटेल व एडवोकेट लवकुश कोल आयोजक अमित जैसल उपाध्यक्षगण सत्येंद्र पाल नीरज मौर्य राजेश गौतम कृपा शंकर पटेल कोषाध्यक्ष डॉ कमलेश गौतम महासचिवगण विनय चौधरी राजेश कनौजिया कृष्णकांत बौद्ध धर्मराज उर्फ पप्पू धरकार बनाये गए इस दौरान दिनेश चौधरी ने कहा यह यात्रा बुद्ध के शांति का संदेश देता है और पवन सिंघाल ने कहा कि यह यात्रा अम्बेडकर के क्रांतिकारी मिशन को समाज में जागरुकता को लेकर उत्साहित करता है। उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के द्वारा भारी संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की है। रिपोट - मनोज शर्मा 151010475
