EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अभियान के दूसरे दिन भी यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    04 Apr 2026 19:39 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में यातायात नियम पालन को यातायात पुलिस ने शुरू किए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे दिन शनिवार को भी वाहन चेकिंग जारी रखी। इस दौरान मॉडीफाइड साइलेंसर मिलने पर पांच बुलेट बाइक सीज की गईं। जबकि 203 अन्य वाहनो के चालान की कार्रवाई पूरी करते हुए 454200 रुपये का शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया। 
एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत शनिवार को कस्बा सहावर में वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट सीटबेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग आदि के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान 05 बुलेट मोटरसाइकिल मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर सीज की गईं। कुल 203 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उलंघन करने पर चालान किए गए। चालान के तहत कुल 454200 का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना