बेनीगंज। कंबाइंड की छत पर चढ़कर रिपेयरिंग करते समय 11011000 हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत।00 हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत। खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा। बताते हैं शुक्रवार देर शाम करीब 10:00 बजे नयागांव देवरिया के पास गेहूं की फसल काट रही कंबाइंड अचानक खराब हो गई जिसकी रिपेयरिंग के लिए कंबाइंड की छत पर चढ़ा सुखविंदर सिंह उर्फ मुलायम सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी धरौली झाला नेवादा लोचन उम्र करीब 33 वर्ष ऊपर से निकली 11000 हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से शरीर लहूलुहान हो गया आनन-फानन में परिजनों ने कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया जिसकी खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया मृतक मैकेनिक गिरी मिस्त्री का काम करता था मृतक के 6 भाई हैं मृतक के दो बच्चे हैं लड़का मनराज सिंह उम्र 4 वर्ष लड़की किरनकौर उम्र 6 वर्ष। वही कंबाइंड ग्राम महेशपुर ब्लाक सुरसा की बताई गई है जो गेहूं की फसल काटने आई थी। वही मौके पर कंबाइंड मालिक भी मौजूद था। इस दुखद सूचना से परिजनों सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने दुख जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर मोर्चरी हाउस जिले पर भेजा है। उपरोक्त घटना की जानकारी के संबंध में कोतवाली प्रभारी से फोन कॉल पर संपर्क नहीं हो पाया है वहीं विद्युत उपकेंद्र बेनीगंज अवर अभियंता ने बताया है लिखित प्रार्थना पत्र नहीं मिला है बाकी कर्मचारियों द्वारा मुझको सूचना मिली है। रिपोट - पियूष कुमार तिवारी 151131881
