वाराणसी । ईंट निर्माता परिषद का 46वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें ईंट उद्योग से संबंधित समस्त विभागों के उच्च अधिकारी, भट्ठा स्वामी व गणमान्य उपस्थित रहे।
ईश वंदना के बाद प्रारंभ हुई। संस्था के अध्यक्ष कमला कान्त पाण्डेय संस्था की स्थापना से लेकर आज तक किये गये कार्यों को सभी को अवगत कराया कि कार्यों के कारण सम्पूर्ण भारत में अपने क्षेत्र में प्रमुख स्थान बना लिया है।
सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद मांगा कि देश के लिये समाज के लिये कार्य करते हुये समय पर स्वर्ण जयन्ती मनाये। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि जिसकी मैंने स्थापना की आज विधिवत कायम है।
अध्यक्ष ने ईंट उद्योग की अनेक समस्याओं का जिक्र करते हुये दो प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति पारित किया गया।
१- राजस्व ज्यादा प्राप्ति के लिये तथा भ्रष्टाचार समाप्त के लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार ईंट भट्ठों पर पूर्व की भांति समाधान योजना लागू करे।
२- कोयले की महंगाई इधर काफी बढ़ने तथा सरकार द्वारा कोयला सुलभ न कराने पर दुःख प्रकट किया गया तथा मांग की गई कि सरकार वैध भट्ठा स्वामियों को उचित मूल्य पर पहले की भांति सुलभ कराये। इसके लिये शीघ्र माननीय प्रधानमंत्री व माननीय वित्त मंत्री को पत्र प्रेषित किया जायेगा।
समारोह में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह, जिला पंचायत के अपर जिला पंचायत अधिकारी श्रीकान्त दुबे, उद्योग विभाग के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश चन्द्र तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना, जिला खादी अधिकारी प्रशान्त आदि ने अपनी शुभकामना दी। सभा का संचालन ओम प्रकाश बदलानी तथा धन्यवाद महामंत्री शिव प्रकाश सिंह ने दिया।
बैठक में जनपद के प्रमुख भट्ठा स्वामी में सीताराम यादव, प्रशान्त पाण्डेय, कमलेश सिंह, गुलाब यादव, मनोज यादव, कैलाश पटेल, रमेश सिंह, भागीरथी यादव, अमर प्रदवानी आदि शामिल रहे ।। रविन्द्र गुप्ता
