EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एस.एन. मेडिकल कॉलेज में हुई पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी
  • 151112186 - RAMNIVAS 65 76
    04 Apr 2026 17:49 PM



13 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन

 आगरा । सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। कॉलेज के CTVS विभाग ने पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी कर एक 13 वर्षीय किशोर की जान बचाई है। यह जटिल और उच्च जोखिम वाला ऑपरेशन आगरा के चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

 प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता जी ने CTVS टीम को दी बधाई: संसाधनों और संकल्प की जीत

 इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि यह एस.एन. मेडिकल कॉलेज के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा आज हमारे संस्थान ने वह मुकाम हासिल किया है जो अब तक केवल बड़े मेट्रो शहरों के कॉर्पोरेट अस्पतालों तक सीमित था। 

 एक 13 साल के बच्चे की जान बचाना हमारे डॉक्टरों की काबिलियत का प्रमाण 

 

 हमारा उद्देश्य एस.एन. मेडिकल कॉलेज को सुपर-स्पेशलिटी सेवाओं का केंद्र बनाना है ताकि आगरा और आसपास के जिलों के किसी भी गरीब मरीज को इलाज के अभाव में दिल्ली या जयपुर न भागना पड़े। प्रशासन की ओर से CTVS विभाग को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हर संभव 'अनकंडीशनल सपोर्ट' मिलता रहेगा ताकि भविष्य में ऐसे और भी जटिल ऑपरेशन यहाँ निरंतर सफल हो सकें।"

 

क्या थी बीमारी और क्यों था जोखिम

 

मरीज कांस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डिटिस' से पीड़ित था जिसमें हृदय के ऊपर मवाद की सख्त परत जमने से वह सही से पंप नहीं कर पा रहा था। डॉ. अतुल कुमार गुप्ता (MCH, प्रोफेसर एवं हेड, CTVS) ने बताया कि धड़कते हुए दिल (Beating Heart) से उस परत को अलग करना तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। इस सर्जरी में 50% तक जान जाने का जोखिम रहता है, जिसे कॉलेज की टीम ने सफलतापूर्वक पार किया।

 

इनकी रही मुख्य भूमिका

 

एनेस्थीसिया टीम: डॉ. दीपक और डॉ. मिहिर के विशेष सहयोग से सर्जरी को अंजाम दिया गया। सर्जिकल एवं ओटी टीम: प्रोफेसर एवं हेड CTVS विभाग डॉ अतुल कुमार गुप्ता, डॉ. शिव (SR), डॉ. शुभांशु, डॉ. सुलभ, डॉ आरती, तकनीशियन सचिन और मोनू। पोस्ट-ऑपरेटिव केयर: सुपरस्पेशलिटी आईसीयू में डॉ. आकांक्षा और डॉ. सौम्या गुप्ता ने अपनी निगरानी में मरीज को 'हाई रिस्क' जोन से बाहर निकाला। यह पहली ओपन हार्ट सर्जरी आगरा के चिकित्सा जगत के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है। रिपोट - रामनिवास 151112186

 



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना