EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत: डीएम ने किया 'तरुणताल' का आगाज़; अब मोबाइल छोड़ स्विमिंग पूल में हुनर दिखाएंगे युवा
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 65
    04 Apr 2026 19:52 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

मई में सजेगा जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का मंच, खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान

पीलीभीत। जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को फिट रखने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गांधी स्टेडियम स्थित 'तरुणताल' (स्विमिंग पूल) के नए सत्र का विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
उद्घाटन के बाद डीएम ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए तैराकी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तैराकी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि शरीर को मजबूती देने और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने का बेहतरीन जरिया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने इसे सबसे उत्कृष्ट व्यायाम बताया।
जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गांधी स्टेडियम में 'जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता' आयोजित की जाएगी। इसका मकसद नई प्रतिभाओं को पहचानना है ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
डीएम ने अभिभावकों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स की दुनिया से बाहर निकालें और उन्हें स्टेडियम भेजें। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव ट्रेनिंग और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पीलीभीत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक निकलेंगे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना