फास्ट न्यूज इंडिया
पीलीभीत की तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव स्वयं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुए। इन मामलों के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें बनाई जाएं। टीमें विवादित स्थल पर जाकर मौके की जांच करें। दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष एवं न्यायोचित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान तहसील सदर में अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को तत्काल हल करने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
