EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिनाहट से बड़ी खबर: चंबल नहर में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
Link
  • 151188239 - PAWAN KUMAR 54 65
    04 Apr 2026 12:32 PM



 यूपी आगरा । पिनाहट क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पैर फिसलने से चंबल नहर में गिरकर 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि किशोर शौच के लिए नहर किनारे गया हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। नहर का तेज बहाव होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूबने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नहर से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोर की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह दर्दनाक हादसा पिनाहट क्षेत्र के गांव पड़ुआपुरा के पास नहर बंबा का बताया जा रहा है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह थी आगरा से पवन कुमार की रिपोट 

20260404123001065156144.mp4



Subscriber

188634

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना