- प्रयागराज में नए सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक से स्वागत
- आर.एन. पब्लिक स्कूल सेमरी में शिक्षा सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण आगाज़
- विद्यार्थियों में दिखा जोश और ऊर्जा, शिक्षकों ने बढ़ाया आत्मविश्वास
- डायरेक्टर राजेश पांडे का संदेश— शिक्षा को चुनौती के रूप में अपनाएं
- मोबाइल से दूरी और मेहनत का संकल्प, छात्रों ने लिया सफलता का वचन
- प्रधानाचार्या अंजली पुरवार सहित स्टाफ ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
प्रयागराज जनपद के प्रतापपुर क्षेत्र में स्थित आर.एन. पब्लिक स्कूल, सेमरी एवं इसकी दूसरी शाखा उग्रसेनपुर में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से विजय तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। और वहीं पर विद्यालय के अध्यापकों द्वारा सभी छात्रों को तिलक लगाते हुए उन्हें पुरानी उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला। और वहीं विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें। साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी। और इस कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में संकल्प लिया— मेहनत करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। और इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली पुरवार, आर. के. मिश्रा, अरविन्द सर, चेतन सर, सुखचैन सर, रचना मैम, स्वाती मैम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे और सभी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट


20260404071859817521280.mp4
20260404071931293675077.mp4
20260404072138561262713.mp4
20260404072250621634240.mp4
20260404072539459133714.mp4
20260404072810107288704.mp4
20260404073155452606850.mp4