60 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को किया समर्पित
मंत्री नन्दी ने नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रदान किए गए स्मार्ट ठेले पर बनी कचौड़ी के साथ चाय का लिया आनन्द उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी में विधायक निधि से निर्मित 60 लाख 49 हजार 500 रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं स्वरोजगार, स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता के प्रतीक नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रदान किए गए दो स्मार्ट ठेले पर कचौड़ी सब्जी एवं चाय की दुकान का उद्घाटन किया। मंत्री नंदी प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ मुट्ठीगंज कार्यालय के बगल गली से लेकर गढईया तक की समस्त आंतरिक गलियों का सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य- 24,99,000, मीरापुर में गुरूनानक द्वार के पास वाटर कूलर की स्थापना 3,71,500, कोठा पार्चा मुख्य मार्ग से जैन गारमेन्ट्स के बगल गली में आलोक वैश्य के घर से सतीश चंद्र केसरवानी के घर से होकर रघुनाथ यादव के घर तक नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य- 6,83,000 एवं बहादुरगंज मुख्य मार्ग से सटे डॉ. लोहिया पाण्डेय के हाता की आंतरिक गलियों का डामरीकरण द्वारा निर्माण कार्य- 24,96,000 का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। विकास कार्यों का लोकार्पण के पूर्व मंत्री नन्दी ने पिछले दिनों नन्दी सेवा संस्थान द्वारा वैश्य समाज के लोगों को प्रदान किए गए स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता के प्रतीक स्मार्ट ठेलों का उद्घाटन किया। मंत्री नन्दी शुक्रवार को बहादुरगंज चक स्थित शिवाजी पार्क के पास राजकुमार केसरवानी की प्रसिद्ध बद्री कचौड़ी की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्मार्ट ठेले पर लगी दुकान का विधिवत पूजन के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बद्री कचौड़ी की दुकान पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कचौड़ी सब्जी स्वाद चखा। इसके बाद मंत्री नन्दी ने मुट्ठीगंज में बड़े चौराहे के पास स्मार्ट ठेले पर शैलेंद्र जायसवाल की प्रसिद्ध चाय की दुकान बीरू चाय का उद्घाटन किया। चाय की दुकान का उद्घाटन करने के साथ ही मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पिया। मंत्री नन्दी ने कहा कि नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रदान किए गए स्मार्ट ठेले से व्यापार को न सिर्फ सुगमता मिलेगी, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भरता के नए द्वार भी खुलेंगे। नन्दी सेवा संस्थान का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना और उसे आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, मुट्ठीगंज पार्षद नीरज गुप्ता, मोहत्सिमगंज पार्षद श्रीमती कुसुमलता गुप्ता,बचपन गुप्ता, आलोक वैश्य, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। रिपोट - दीपक शर्मा 151150700
