EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उप्र. पीसीएस में चयनित जीतेन्द्र पाण्डेय का किया गया अभिनंदन
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    03 Apr 2026 18:51 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित गाजीपुर के नारी पचदेवरा निवासी जितेन्द्र पाण्डेय का आशा लाइब्रेरी में माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर जोरदार अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण, सतत संघर्ष और कठिन परिश्रम आवश्यक है। ज्ञान प्राप्त करने की कोई सीमा नहीं है हम हर दिन कुछ नया सीख सकते हैं और सीखने की यही प्रवृत्ति हमें सफलता की और ले जाती है। उन्होंने छात्राओं को सुझाव दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित समाचार पत्रों का अध्ययन जरूर करें ।

जितेन्द्र पाण्डेय का अभिनंदन करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए पी सी एस परीक्षा में चयन होना एक सपना होता है जिसके लिए व्यवस्थित और नियमित अध्ययन जरूरी है ।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, सनी, सरोज सिंह, श्वेता सिंह आदि की उपस्थिति रही।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना