यूपी बलिया। देवाश्रम बलिया के जिला संरक्षक व सनबीम स्कूल के डायरेक्टर डा कुंवर अरुण सिंह की अध्यक्षता में सनबीम स्कूल बलिया की यशस्वी प्रधानाचार्य अर्पिता सिंह सहित विद्यालय के श्रीवत्स सिंह नवचंद तिवारी नीतू पाण्डेय रामकेवल नेहा श्रीवास्तव जय प्रकाश यादव व विनीत दूबे के द्वारा देवाश्रम बलिया के अंतिम संस्कार दल को उनके पहचान पत्र और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया जिसके साक्षी बने पूरे विद्यालय परिवार के सदस्य व अभिभावक गण।
सम्मानित होने वालों में दीप नारायण सिंह अध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गोंड उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद महामंत्री भरत प्रसाद मंत्री रामाश्रय वर्मा संगठन मंत्री जय प्रकाश कनौजिया संयुक्त मंत्री व संतोष पासवान सदस्य सहित शव वाहन चालक प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा सारे वंधनों से इतर मानवता मात्र की भावना से अज्ञात शवों को पी एम हाउस बलिया से महावीर घाट श्मशान बलिया तक अपना कंधा देकर पूरे विधि विधान से मुखाग्नि देकर उनका अस्थि कलश संरक्षित करने वाले अंतिम संस्कार दल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बोले कि ईश्वर के सिवाय कोई नहीं जनता कि कब कौन लावारिस शव के रुप में बदल जायेगा और तब समाज के सम्मानित दानदातावों के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम का अंतिम संस्कार दल ही लावारिस शवों का वारिस बनेगा। परिभाषित करते हुए बोले कि प्रेतों को पितर बनाने वाली संस्था का ही नाम है देवाश्रम। उन्होंने देवाश्रम को अज्ञात शवों के लगातार अंतिम संस्कार का खर्च वहन करने वाले समाज के सम्मानित देवियों एवं सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों का भी आह्वान किये कि उन्हें भी अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करने हेतु आगे आएं क्योंकि देवाश्रम किसी भी प्रकार का कोई सरकारी धन /निधि नहीं लेता है और मात्र पांच हजार रूपये में ही पूरे विधि विधान से मुखाग्नि देकर उनका अस्थि कलश भी फोटोग्राफ सहित संरक्षित कर लेता है ताकि ज्ञात होने पर उनके परिजनों को संबंधित अस्थि कलश निःशुल्क सौंपा जा सके। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
