EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मैनपुरी में अंबेडकर पार्क पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने SDM से लगाई गुहार
Link
  • 151188457 - JAYVIR SINGH 66 77
    03 Apr 2026 13:56 PM



  • मैनपुरी में अंबेडकर पार्क पर अवैध कब्जे का आरोप, SDM से शिकायत
  • जटपुरा गांव में दबंगों ने किया अंबेडकर पार्क पर कब्जा, ग्रामीणों में रोष
  • पीड़ित शिवराम सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
  • गाटा संख्या 330 की जमीन पर कब्जे का मामला गरमाया
  • दबंगई के खिलाफ कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपी गई तहरीर
  • मैनपुरी में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना क्षेत्र किशनी अंतर्गत ग्राम जटपुरा में अंबेडकर पार्क पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। प्रार्थी शिवराम सिंह पुत्र रूपलाल ने उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, चंद्रकेतु पुत्र मिलाप सिंह निवासी लेखराजपुर, रविंद्र पुत्र जिलेदार निवासी नगला रमू मौजा किशनी और रामवीर पुत्र सरवन सिंह यादव निवासी नगला अंगद मौजा किशनी द्वारा दबंगई के बल पर अंबेडकर पार्क की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है।

बताया गया है कि यह अंबेडकर पार्क गाटा संख्या 330 मि में स्थित है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

शिवराम सिंह ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर अंबेडकर पार्क को कब्जा मुक्त कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं। देखे जयवीर सिंह शाक्य की रिपोट  151188457

20260403135231467362727.mp4



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना