EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यूपीएससी निकाल कर नायाब तहसीलदार बनी कनक सिंह , ग्रामिणो ने किया भव्य स्वागत
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 43 54
    03 Apr 2026 13:01 PM



कनक सिंह ने तिसरी बार की सफलता में बनी नायब तहसीलदार

खबर गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह क्षेत्र में नायब तहसीलदार बनकर अपने पैतृक गांव जुझारपुर हरिहरपुर पहुंची कनक सिंह का 5 किलोमीटर पहले से ही फूल माला बैंड बाजे के साथ किया गया जोरदार स्वागत अभिनंदन । मालूम हो कि बीते दिनों यूपी पीसीएस रिजल्ट घोषित होने पर गांव निवासी महातम सिंह की बेटी कनक सिंह का जनरल कैटेगरी में 12 वां रैंक प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार पद प्राप्त हुआ । चयन होने पर  पूरा परिवार प्रयागराज से चलकर आज दिन वृहस्पतिवार की शाम अपने पैतृक गांव पहुंचे । जबकि उसके पूर्व    ही पन्सेरवां चट्टी पर स्थिति हनुमान मंदिर पर फूलों की वर्षा कर गांव व क्षेत्र के लोगों ने अपने होनहार बेटी सहित उसके पूरे परिवार का स्वागत अभिनंदन किया । उसके बाद पैतृक आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर कनक सिंह ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम्, बुकें, पुष्प गुच्छ भेंट कर सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सम्मानित किया । इसके पूर्व कनक सिंह गांव के भी देवी देवता के मंदिरों में मांथा टेककर आर्शीवाद लिया । इस स्वागत समारोह से अभिभूत कनक सिंह ने कहां कि ईमानदारी से लक्ष्य तय करके किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता । मैंने तीसरी बार में यह मुकाम हासिल किया कभी भी अपने लक्ष्य में रूकावटें नहीं आने दी और ना ही कभी मन को विचलित होने दिया । आज का यह सम्मान हमारे माता पिता के कर्मों का फल है , जो हमें प्राप्त हो रहा है। खुशी के मौके और जश्न के माहौल में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कनक सिंह ने बताया बचपन से  ही उनका अधिकारी बनकर जनता की सेवा करने का सपना था ।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता को दिया है । मां गृहणी सुमन सिंह ने बताया कि कनक बचपन से ही पढ़ने में अव्वल थी । उन्हें पूरा भरोसा था , एक दिन बिटिया परिवार का नाम रोशन करेगी । बिटिया कनक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता  व गुरूजनों को दिया । पिता महातम सिंह का कहना था कि आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं हैं । बस उन्हें समझने की जरूरत है । इस मौके पर कैलाश सिंह, लालसा सिंह, कौशल सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आलोक प्रताप सिंह, गरिमा सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे । देखे गाजीपुर से  सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - कनक सिंह नवागत (नायब तहसीलदार)  । 

 

20260403125613645344574.mp4

20260403125631468315512.mp4

20260403125801910808718.mp4

20260403130029562106861.mp4



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना