- दुकान मालिक ने खोला तो सामान बिखरा, पीछे की दुकान में सेंधमारी
- स्वाट और फॉरेंसिक टीम मौके पर, चोरी की जांच तेज़
- चोरों ने मोबाइल के डब्बे वहीं फेंककर की चोरी, पुलिस जुटी साक्ष्य जुटाने में
- एसपी कमलेश बहादुर ने कहा: जल्द होगा चोरी का खुलासा
- चोरी से हड़कंप, दुकानदारों और लोगों की भारी भीड़ जमा
यूपी के मऊ मोबाइल की दुकान के मालिक राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की दुकान की ताले तोड़े गए और चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए।
राजेन्द्र अग्रवाल के अनुसार, चोरों ने पूरे दुकान में रखे लगभग 50 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चुरा लिए और मोबाइल के डब्बे वहीं पर फेंककर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली के अनिल सिंह, स्वाट टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने दुकान में साक्ष्य संकलन किया। चोरी की घटना के बाद आसपास के लोगों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई।
एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया, जो मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।देखे चन्दन कुमार की रिपोट
20260403115222422618634.mp4
20260403115228928367368.mp4
20260403115240129241381.mp4
