EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क किनारे मिला युवक का शव: मृतक की हुई पहचान, परिजनों में शोक का माहौल
  • 151188565 - PRIYANKA 65 76
    03 Apr 2026 09:07 AM



औरैया के बेला थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। मोहित कुमार पुत्र रनवीर सिंह, निवासी श्री बालाजी ढाबा तिर्वा बॉर्डर बैरियर, थाना बेला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार, युवक को पांडु नदी पुल पर स्थित हनुमान मंदिर के पास शराब के नशे में बैठा देखा गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति पिछली शाम से ही मंदिर के आसपास घूम रहा था। बीती रात उसकी सड़क किनारे ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया गया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की।बाद में मृतक की पहचान सुग्रीव सिंह (32) पुत्र रामशरण, निवासी शकरानी गड़िया, थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज के रूप में हुई। मृतक अपने पीछे पत्नी और लगभग 10 माह का एक मासूम बेटा छोड़ गया है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। रिपोर्ट - प्रियंका शुक्ला 151188565

 



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना