यूपी कन्नौज। थाना सौरिख क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नंदपुर में उस समय खुशियाँ गम में बदल गईं, जब एक हृदयविदारक घटना ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया। आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गाँव में एक भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन होना तय था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
गाँव की एक 22 वर्षीय युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से जहाँ एक ओर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।
मानवता और संवेदना का परिचय देते हुए आयोजकों ने निर्णय लिया है कि शोक की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इसी कारण 2 अप्रैल को होने वाले विशाल भंडारे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। रिपोट - सुमित 151188408
