EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानी रेवती देवी का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अलंकरण समारोह संपन्न
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 54 65
    02 Apr 2026 18:54 PM



 

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अलंकरण समारोह प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा अतिथियों के रूप में पूर्व छात्रों एवं मातृ भारती की बहनो के समक्ष दो चरणों में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य संपन्न हुआ l
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में कक्षा अरुण से पंचम एवं द्वितीय चरण में षष्ठ, सप्तम,अष्टम,नवम एवं एकादश के सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय के पूर्व छात्रों ईसीसी के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रामजी पाण्डेय, सीडीए पेंशन के वरिष्ठ ऑडिटर अभिषेक मिश्र एवं प्रसिद्ध कवि एवं प्रतियोगी छात्र रवि प्रकाश कसौधन एवं मातृ भारती की बहनों द्वारा सम्मानित किया गया l परीक्षा प्रमुख अवधेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में शिशु से नवम तथा एकादश के 1796 छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए तथा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा l विद्यालय में वर्ष भर विभिन्न क्रियाकलापों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खिलाड़ी भैया बहनों को एवं विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया तथा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ अधिवक्ता सेल्स टैक्स के.एन. कुमार द्वारा शिशु से लेकर नवम तथा एकादश में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले 39 छात्र-छात्राओं को हकीम रामचंद्र एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा क्रमशः 700,500 एवं 300 रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया l इस अवसर पर आकर्षक एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मनोज गुप्ता एवं पायल जायसवाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया l अतिथियों का स्वागत एवं आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने, परिचय सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया l रिपोट मनोज सिंह  151008265 



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना