वाराणसी । हनुमान जयंती के अवसर पर अन्नेश्वरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विगत छः वर्षों से लगातार संकट मोचन मंदिर प्रांगण के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हनुमान जयंती के अवसर पर प्रातः 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा बजरंगबली को शुद्ध देशी घी से बना बेसन का लड्डू, चना, पूड़ी सब्जी और हलवे का भोग लगाया गया तत्पश्चात प्रातः 10:30 बजे से यह भंडारा अनवरत चल रहा है। शाम चार बजे तक लगभग पांच हजार लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया है। उम्मीद है कि लगभग बीस से पच्चीस हजार लोग प्रसाद ग्रहण कर लेंगे। भंडारे का शुभारंभ अन्नेश्वरा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अमित खरे के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से अन्नेश्वरा वेलफेयर फाउंडेशन के जिला प्रभारी शेखर कुशवाहा, सह प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव, आलोक यादव, संजय सरोज, बंटी सिंह, सूरज केसरी, अभिजीत खरे, रविंद्र यादव, प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेश मिश्रा एवं भाजपा महानगर की समस्त टीम के साथ अन्नेश्वरा वेलफेयर फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता
