प्रयागराज जनपद के प्रतापपुर क्षेत्र में स्थित आर.एन. पब्लिक स्कूल, सेमरी एवं इसकी दूसरी शाखा उग्रसेनपुर में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से विजय तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के अध्यापकों द्वारा सभी छात्रों को तिलक लगाते हुए उन्हें पुरानी उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला। और वहीं विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें। साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में संकल्प लिया— मेहनत करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। और इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली पुरवार, आर. के. मिश्रा, अरविन्द सर, चेतन सर, सुखचैन सर, रचना मैम, स्वाती मैम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे और सभी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438





