EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम ग्रिड योजना: बेतियाहाता से अलहदादपुर तक बनेगी स्मार्ट सड़क, जाम से मिलेगी राहत- पहली किस्त जारी
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    02 Apr 2026 17:29 PM



 

शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए कुल 151.48 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके तहत बेतियाहाता से अलहदादपुर होते हुए घंटाघर तक सड़क स्मार्ट बनेगी जिससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसकी स्वीकृत धनराशि में से 47.71 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इससे परियोजना के प्रारंभिक कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। संबंधित विभागों ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इस योजना के तहत तीन अहम मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा, जो शहर के यातायात और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। पहला मार्ग बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्टनगर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 तक विकसित किया जाएगा।

इस पर 63.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसकी चौड़ाई 15 से 18 मीटर तक होगी, जिससे जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी। दूसरा मार्ग टीडीएम तिराहा से पांडेयहाता, महेवा चुंगी और बर्फ खाना रोड होते हुए हयात पैलेस तक बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 62.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
 तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से यातायात दबाव कम होगा। तीसरा मार्ग अलहदादपुर तिराहे से रायगंज होते हुए घंटाघर तक जाएगा, जिस पर 25.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी चौड़ाई 6 से 8 मीटर रखी जाएगी, जिससे पुराने शहर में आवागमन अधिक सुगम होगा। इस परियोजना को अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी की निगरानी में पूरा किया जाएगा।

ग्रीन रोड कॉन्सेप्ट के तहत बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, सुरक्षित फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष लैंडस्केपिंग की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस पहल से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना