पुरस्कार प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर रौनक
वाराणसी । चिल्ड्रेस एकेडेमी कमच्छा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने लगन व कठिन परिश्रम से रैंक प्राप्त किया। अरहान अहमद, आकर्षी सेठ, भावना लिप्चा, हेतांश भोजवानी, आराध्या सोनकर, प्रियांश सिंह, अता जेहरा रिजवी, माहिरा खान, फलक नाज, इंद्रांशु पटेल, मोहक केसरी तथा ईशा भरतिया आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। जिब्रेल खान, तनुष मौर्या, प्रियांश त्रिपाठी, रिद्धी वर्मा, शिवाय गिरि, विराट सिंह, मो० युशुफ, साफिया नूर अली, लभ्या वर्मा, स्माही गुप्ता, सौम्या सिंह तथा कृष्णा भोजवानी आदि द्वितीय स्थान पर रहे। प्रत्युष राय, ईशान्वी गुप्ता, आराध्या, पंखुरी मौर्या, सौम्या केशरी, मायरा, अली जैन, मो० रैद रजा, तन्मय वर्मा, शौर्य वर्मा, आराध्या पटेल तथा अनन्त वर्मा आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। अन्य पुरस्कार वेल ड्रेस, ऑल राउंडर, मोस्ट कोआपरेटिव पैरेंस, बेस्ट कम्यूनिकेशन आदि भी दिये गये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महिपाल दास गुप्ता, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी तिवारी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय में खुशी का माहौल व्याप्त रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समस्त कार्यक्रम का संचालन चंद्रकान्त दूबे ने किया ।। रविन्द्र गुप्ता

