95 बटालियन सीआरपीएफ परिवार के लिए इस दिन का उतना ही महत्त्व है जितना कि किसी व्यक्ति के जन्मदिन का :- राजेश्वर बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन सीआरपीएफ वाराणसी
वाराणसी । 95 बटालियन सीआरपीएफ की स्थापना दिवस होने के कारण प्रतिवर्ष एक अप्रैल को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है।
38 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवम बटालियन के कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में शाम के समय एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार DIGP NDRF कार्यक्रम की अध्यक्षता, द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह , आशुतोष शाहु, अभिषेक कुमार, शिव कुमार दिक्षित रंजन कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में श्रीकांत मिश्रा महंत (काशी विश्वनाथ मंदिर) आशीष जैन DRM वाराणसी, सुचिता सिंह कमांडेंट CISF, संजय सिंह डी.डी.ए. पहाड़ियां मंडी, अमित कुमार डी.डी.सी. पहाड़ियां मंडी , डा. अजय तिवारी नयी सुबह संस्था, एस.एन. यादव HBIS, आलोक कुमार, राजीव कुमार सिंह SHO लालपुर, आदित्य राज सिंह संत अतुलाननद, आदि उपस्थित थे।
वाहिनी के जवानों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में संगीत घोल दिया। इसके पश्चात बड़े खाने में सभी ने एक साथ भोजन किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार सम्मिलित हुए ।। रविन्द्र गुप्ता
