EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हनुमत ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा हनुमान जयंती पर निकाली गई भव्य एवं विशाल शोभायात्रा
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    02 Apr 2026 14:30 PM



महावीर का ध्यान और किया गुणगान

 वाराणसी । श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय यात्रा की अंतिम कड़ी बृहस्पतिवार को हनुमान जन्म उत्सव पर भव्य हनुमत ध्वजा प्रभात फेरी गजब निखरी । कार्यक्रम में गंगा की तर्ज पर भक्तों ने संकट मोचन की आरती उतारी। केदार खंड के महंत टी श्री घुल्ला पालन नारायण शास्त्री संस्था योगाचार्य विजय प्रकाश मिश्रा चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री श्रंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला प्रसाद अध्यक्ष कौशल शर्मा कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने संकट मोचन प्रभु की पूजन अर्चन कर भक्तों को ध्वजा दे कर यात्रा की शुभारंभ की।

यात्रा में संकट मोचन रूपी रथ की भव्य झांकी के साथ भक्त सिद्धार्थ कपूर, विवेक शर्मा, रघुदेव अग्रवाल, जागृत गाड़ोदिया, अमित अग्रवाल, प्रभात खेतान, अवधेश अग्रवाल के कंधे पर पालकी में गणेश जी, हनुमान जी व शंकर जी की भव्य झांकी चल रही थी। 

आगे आगे सौरभ अग्रवाल हनुमान ज्योत लेकर चल रहे थे, यात्रा मार्ग पर नगर निगम के द्वारा जल छिड़काव हो रहा था। यात्रा का मुख्य आकर्षण ऊंचा पताका भी रहा जिसपर हनुमान जी का स्वरूप बना था।

प्रभातफेरी में मारवाड़ी समाज में श्री समाज अग्रवाल समाज, ब्राह्मण मंडल समाज के लोगों ने 1100 केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। 

21 डमरू वादक की झंकार पूरे रास्ते भर गूंज रही थी, बग्घी पर गणेश, राम दरबार, शिव ताण्डव व वानरों एवं भूत पिसाच की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं 11 लड़के-लड़कियों का डांडियां नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बना रहा, साथ ही बैंड बाजे में राम धुन गूंज रहे थे व महिलाऐं सजी थाली लिए चल रही थी।

भक्तों ने 1100 केशरिया ध्वजा लहराई व रास्ते भर भक्तों ने हनुमान जी की आरती उतारी भक्तों को जल शरबत भी पिलाया गया वहीं राम बूबना भक्तों पर गुलाब जल बरसा रहे थे और रास्ते भर भक्त अनूप सर्राफ, दिनेश मिश्रा, सूर्योदय शास्त्री, मुन्ना केजरीवाल, प्रकाश थाणेवाल भजन लहर लहर लहराए रे हनुमान धजा लहराए गाते चल रहे थे।

प्रभात फेरी धर्म संघ से निकल रविंद्र पुरी दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर पहुंची जहां भरत सराफ के नेतृत्व में गंगा की तर्ज पर प्रभु की महा आरती कर पुष्प वर्षा के साथ भक्तों को शरबत पिलाया गया तत्पश्चात यात्रा संकट मोचन पहुंची जहां प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित की गई व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया और राम दरबार की बैठकी हुई।

मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा ने प्रभु की आरती उतारी सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और रजत ध्वजा संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने महंत विशंभर नाथ मिश्र को सौपी जो हनुमान जी के शिखर पर लगेगी।

21 कुंतल प्रसाद प्रभु को चढ़ाया गया, एवं भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। ध्वज प्रभात फेरी यात्रा का संचालन महेश चौधरी ने किया और कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया, अध्यक्ष कौशल शर्मा, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, लोकेश अग्रवाल, महेश चौधरी, माहेश्वरी समाज के मंत्री कृष्ण कुमार काबरा, रघु चांडक, श्रीनारायण खेमका, पवन कुमार अग्रवाल, विजय मोदी , गोकुल शर्मा, संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सारिका पंड्या, तारा शर्मा, रवि कानोड़िया, रमेश गोयल, राजू बाजोरिया, निधि देव अग्रवाल, यदु देव अग्रवाल, कैलाश राठी, राजेश गट्टानी, ओम सारंडा, मनीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि शामिल रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना