गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया ने बुधवार को कुसम्ही बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
दौरे के समय टप्पू भैया ने क्षेत्र में घूमकर आमजन से बातचीत की। निवासियों ने सड़क, सफाई और बिजली से संबंधित प्रमुख समस्याएं उनके समक्ष रखीं। टप्पू भैया ने लोगों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उनके समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने जनसंपर्क अभियान में सहयोग किया। हरिओम आरो प्लांट के प्रोपराइटर हरिओम मोदनवाल और विनोद उर्फ लंबू ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राणा नितेश कुमार, टीपू अंसारी, सन्ने अंसारी, गंगा सागर जायसवाल, सन्नी गौतम, कन्हैया गौतम और रुद्रपुर ग्राम सभा के प्रधान राजेश प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
