-
- पीएम श्री स्कूल के मेधावी छात्रों को मिला विशेष सम्मान
- नेहा, ज्योति और अंजलि ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
- उत्कृष्ट परिणाम पर स्कूल स्टाफ ने घर पहुंचकर दी बधाई
- टॉपर छात्राओं के सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल
- शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह
राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने अपने टॉपर छात्र-छात्राओं को अनोखे अंदाज में सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने मेधावी बच्चों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नेहा पुत्री लेखराज ने 94.60% अंक हासिल किए। द्वितीय स्थान पर ज्योति पुत्री श्री योगेश ने 93.80% अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर अंजलि कोर पुत्री श्री कुलदीप ने 87.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरलाल जी, उप प्रधानाचार्य धनेश गर्ग जी सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना की।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। देखे अलवर से संदीप कुमार यादव की रिपोट

20260402123206484360252.mp4