EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में जनगणना 2027 के क्रियान्वयन को लेकर डीएम ने की बैठक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 23 54
    01 Apr 2026 19:37 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना आंकड़ो का संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमो से किया जायेगा। प्रगणको द्वारा विशिष्ट मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुये परिवारों से आंकड़ो का संग्रहण स्वयं स्मार्टफोन पर किया जायेगा। इसके साथ ही परिवारो को एक निर्दिष्ट वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जायेगा। जनगणना के प्रथम चरण अर्थात् मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के समय प्रगणक मुख्य रूप से मकानो की स्थिति, परिवारो को उपलब्ध सुविधाओ तथा परिसंपत्तियो से सम्बन्धित आंकड़े एकत्र करेगें। उन्होने बताया है कि जनगणना 2027 के लिये आधिकारिक रूप से नियुक्त व्यक्ति के अतिरिक्त किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से किसी भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें या जनगणना रिकार्ड देखने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण शुरू होने से पहले सभी चार्ज स्तरो पर प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी सीएमएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाये। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूरी करें। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनगणना दायित्व का निर्वहन सटीकता, तटस्थता, सुचिता तथा राष्ट्र सेवा की दृढ़ भावना से करें। जनगणना कार्य संबंधित तैयारी समय से पूरी की जाए, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाये। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को जनगणना-2027 के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी एवं उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना