दिनांक 1 अप्रैल 2026 प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत धनुपूर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनूपुर के अधीक्षक डाक्टर पवन मिश्रा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनुपूर में संचारी रोग जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर उद्धघाटन करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई इस मौके पर अधीक्षक पवन मिश्रा ने बताया कि यह संचारी रोग अभियान 1 अप्रैल 2026 से शुरू किया गया है जो 30 अप्रैल 2026 तक यह अभियान चलेगा और वही रैली के माध्यम से लोगो को मच्छर से बचने हेतु सलाह दी गयी और घर के अगल बगल पानी न इकट्ठा होने दे झाड़ियों की कटाई करे और साफ सफाई रखें और वहीं रैली मे डाक्टर डीडी गुप्ता, एआरओ पवन पाण्डेय, प्रोग्राम मैनेजर दिनेश पांडेय एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438


