देवरिया । शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के जन्म दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय प्रजापति और कुंभकार महासंघ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मोमबत्ती जलाकर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर इंद्रमणि प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में कई लोग मौजूद रहे, जिनमें सुरेश प्रजापति, बालजीत प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, रामपति प्रजापति, पृथ्वी नाथ प्रजापति, जय नाथ प्रजापति और तमाम अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के लोग शामिल थे।
साथ ही, रामचंद्र विद्यार्थी के बारे में लोगों को बताकर उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोट - राकेश श्रीवास्तव 151131275
