EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में 2 अप्रैल से निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 23 43
    01 Apr 2026 19:17 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, चंदीपुर मार्ग, गोंडे द्वारा विभिन्न क्रियात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नए बैच 2 अप्रैल से प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बेरोजगार युवा एवं ऐसे कार्यरत व्यक्ति, जिन्हें अपने कौशल में वृद्धि की आवश्यकता है, भाग ले सकते हैं। संस्थान द्वारा आयोजित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का साक्षर होना एवं आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। सभी प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि यह संस्थान बैंक ऑफ़ बड़ोदा तथा शासन के सहयोग से संचालित है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा निःशुल्क हॉस्टल एवं रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई है। संस्थान के निदेशक रवि रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी बैचों में एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग, सिलाई उद्योग, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, जूट उद्यमिता, प्लम्बरिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, राजमिस्त्री, टाइल्स फिटिंग कार्य, मसाला पाउडर निर्माण, धूपबत्ती अगरबत्ती निर्माण, टेडीबेयर, मशरूम कल्चर तथा टैली जैसे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। प्रशिक्षण में प्रवेश “प्रथम आगत, प्रथम पावत” के आधार पर दिया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर, स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें तथा अपनी आय के नए स्रोत विकसित करें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना