फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव में बेशिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने आज शिक्षण सत्र के प्रथम दिवस पर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया । सत्रारंभ के पहले दिन खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में बच्चों एवं अध्यापकों के साथ ब्लॉक स्तरीय रैली निकालकर विद्यालयों में नवीन नामांकन एवं जन जागरूकता हेतु पूर्ण प्रयास किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि त्रिपाठी एआरपी,डॉ मनीष कुमार कुशवाहा ,निलम त्रिपाठी ,पुष्पा सिंह ,रिचा सिंह,अर्चना चौहान ,पूनम यादव, पूजा मालवीय,प्रज्ञा शर्मा, चन्द्ररेखा,सुनीता यादव,मधु यादव, ज्योत्सना पाण्डेय,सीमा,नूतन दीक्षित एवं निलम सिंह उपस्थित रहीं। नसीम आफताब 151161412
