फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । सिढ़पुरा क़स्बा क्षेत्र में श्री गंगाजी महारानी इंटर कॉलेज, सिढ़पुरा में 1 अप्रैल 2026 को नवीन शैक्षिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय में आए सभी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।इसके साथ ही सत्र 2025–26 के छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किए गए। कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पूर्व चेयरपर्सन कामिनी गुप्ता तथा गंगा सागर सेवा समिति की सक्रिय सदस्या वंदना गुप्ता द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने तथा अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरी सिंह शाक्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को परिश्रमपूर्वक अध्ययन कर उत्तम ज्ञान अर्जित करना चाहिए, क्योंकि “स्वदेशे पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—शचींद्र उपाध्याय, गुलाब सिंह, अजय कुमार शाक्य, रमेश चंद्र शाक्य, शिवगोपाल शाक्य, मंजू राठौर आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
