EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला एवं बाल चिकित्सालय के जरिए रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बुनियादी मजबूती- मोना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    01 Apr 2026 18:50 PM



फोटो तीनों लगेगी 

लालगंज में विधायक ने करोड़ों की लागत से बने अस्पताल का किया लोकार्पण, ओपीडी सेवा हुई शुरू

महिला एवं बाल चिकित्सालय का लोकार्पण करती विधायक मोना

महिला एवं बाल चिकित्सालय के भवन का फीता काटकर उदघाटन करती विधायक मोना

सीएचसी परिसर में उदघाटन समारोह को संबोधित करती विधायक मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से लालगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत सात करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से नव निर्मित महिला एवं बाल चिकित्सालय की क्षेत्रवासियों को सौगात सौंपी। पचास शैय्याओं के महिला एवं बाल चिकित्सालय में विधायक मोना की मौजूदगी में ओपीडी सेवा का भी शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य सेवा की आवश्यक सेवा की सौगात पाकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं में खुशी भी देखी गयी। अस्पताल भवन के सामने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जिले में पचास बेड के इस पहले अस्पताल के संचालन से अब यहां प्रसव पूर्व जांच, परामर्श, महिलाओं के खून की जांच, नार्मल एवं सिजेरियन डिलेवरी सुविधा के साथ बच्चों के लिए एनआईसीयू व बेंटीलेटर एवं ब्लड बैंक की सुविधा मिल सकेगी। उन्होने कहा कि महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षा को लेकर यह अस्पताल स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को बुनियादी मजबूती प्रदान कर गरीब तथा संसाधनविहीन वर्ग को सहूलियत मिलती रहेगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अपने वर्चुअल संबोधन में पचास बेड के महिला बाल चिकित्सालय को क्रियाशील कराए जाने में विधायक मोना की सराहना की। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ट्रामा सेण्टर, ऑक्सीजन प्लांट और अब महिला एवं बाल चिकित्सालय के संचालन से लोगों की जीवनरेखा को सुरक्षित बनाए रखने में बेहतर मदद मिल सकेगी। इसके पहले विधायक मोना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य अस्पताल भवन का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गरिमा वर्मा व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम भार्गव व ईओ इन्द्र प्रताप ने भी स्वास्थ्य से जुडी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता ने यहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारियां प्रदान की। विधायक पुत्र राघव मिश्र ने स्वागत भाषण में जन सहयोग का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डा0 किरन सिंह व डा0 प्रीतिका श्रीवास्तव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 ओमप्रकाश को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। समारोह को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा0 वकील अहमद, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, डॉ0 डीपी ओझा, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय, डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रकाशचंद्र मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, उदयशंकर दुबे, शत्रुघ्न शुक्ल ने संबोधित करते हुए उपलब्धि के लिए सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना को क्षेत्रीय लोगों की ओर से आभार जताया। वहीं विधायक मोना ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा किया। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन कर विधायक मोना ने लोकमंगल की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, विनय शुक्ल, पवन शुक्ल, कमला प्रसाद जायसवाल, सर्वेश त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, सभासद सोनू शुक्ल, अनुराग पाण्डेय, दारा सिंह, शेरू खां, जावेद खान, धर्मपाल गौतम, दीपक मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, हरिश्चंद्र पाण्डेय, रामलोचन त्रिपाठी, रामचंद्र त्रिपाठी, अशोक सिंह, विपिन शुक्ल, छोटेलाल सरोज, भुवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, रवीन्द्र मिश्र, सुनील त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, राजू पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी, आशीष तिवारी, रामू मिश्र, संजय सिंह, त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ल, प्रियम मिश्र, सिंटू मिश्र, शास्त्री सौरभ, संतोष पाण्डेय, कमलेश शर्मा, नरेन्द्र तिवारी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना