EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीन विवाद में युवक की मौत पर बवाल, शव रखकर हाईवे जाम—आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 76 87
    01 Apr 2026 19:49 PM




पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें घायल युवक रवि प्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
बुधवार सुबह परिजनों ने रवि प्रकाश के शव को बरेली-बीसलपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
घटना 27 मार्च की बताई जा रही है। ग्राम गोवल पतीपुरा निवासी रवि प्रकाश अपने पिता ओम शंकर और भाई बृजेश कुमार के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते मुन्नेंद्र पाल यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और हमला कर दिया। हमले में रवि प्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन तक चले उपचार के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ पूर्व प्रधान स्वर्गीय राम सिंह यादव की 10 बीघा जमीन है। उनके कोई पुत्र नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी जमीन बड़ी बेटी अनीता देवी के नाम कर दी थी। इसी को लेकर उनके भतीजे सत्यपाल यादव और मुरारी लाल का परिवार अनीता के परिवार से लगातार विवाद कर रहा था। 27 मार्च को हुए हमले में आरोपियों ने ट्रैक्टर और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया था।
हाईवे जाम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंच गए अधिकारियों ने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी आश्वासन देकर जाम खुलवाया रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना