खारी नदी क्षेत्र स्थित दरगाह हजरत शहद फूलशाह रहमतुल्ला के वार्षिक उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरगाह कमेटी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से दरगाह परिसर में सजावट, साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
दरगाह कमेटी के सदस्य सलीम भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स का आगाज़ 4 अप्रैल, शनिवार से होगा। इस दिन मिलाद शरीफ, कुरान की तिलावत और जिक्र का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 5 अप्रैल, रविवार को बड़े उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा और फूल-चादर पेश की जाएगी।
उर्स का समापन 6 अप्रैल, सोमवार को कुल की रस्मों के साथ किया जाएगा, जिसमें कुल के छींटे अदा किए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
यह दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल मानी जाती है, जहां हर वर्ग के लोग आस्था के साथ शामिल होते हैं। खास बात यह है कि यहां मुस्लिम समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु भी उर्स में भाग लेते हैं।
दरगाह कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
