EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह, गणमान्य लोगो ने दी शुभकामनाएं
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    01 Apr 2026 11:17 AM



फास्ट न्यूज़ इंडिया

यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम मान करोरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र शर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर के उपरांत वार्ष्णेय मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता किशन चंद लोधी ने की। मंडल अध्यक्ष के रूप में कैलाश चंद्र सैनी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने समय निकालकर पहुंचते हुए कैलाश चंद शर्मा शर्मा के दीर्घकालीन सेवा योगदान की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता नरेश पाल सिंह द्वारा की गई, वहीं सुनील दत्त शर्मा ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया।
इसके अलावा नली हुसैनपुर, जिला हापुड़ से प्रधान लिपिक अमित शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कैलाश चंद्र शर्मा के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर वीरपाल शर्मा, विपिन रोहिला, आदेश शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, नीरज सिंह, मनोज चौधरी, हरिओम यादव, नसीम हैदर, हसन अली, मंजुल हसन, शालिनी, अंजलि गुप्ता, संगीता, रजनी व हिना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना