EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीना नाथ सिंह एवं उनके भाई की गेहूं की फसल में लगा भीषण आग , 12 बीघा फसल जलकर हुआ राख
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    31 Mar 2026 22:55 PM



रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह


स्लग - गेहूं की फसल में भीषण आग , 12 बीघा फसल जलकर हुआ राख

खबर गाजीपुर जिले से है । जहां बिरनो थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव में आज दिन मंगलवार को दोपहर में करीब दो बजे अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया । जबकि तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कई बीघा फसल इसकी चपेट में आ गई । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए , कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया , जिससे आसपास की अन्य फसलों को बचाया जा सके । प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में रणधीर सिंह (पिंटू) और दीनानाथ सिंह की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई । वहीं दीनानाथ सिंह से बटाई पर खेती कर रही , शनिचरी देवी की करीब 2 बीघा फसल भी आग की भेंट चढ़ गई । वही फसल जलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है । इस घटना के बाद पीड़ित शनिचरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है । उन्होंने बताया कि यही फसल उनके परिवार के साल भर के भोजन का एकमात्र सहारा थी । यह फसल नष्ट होने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है । जबकि आग बुझाने के लिए आसपास के बिहरा , गुलालसराय और बरेंदा गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए । लोगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर और पेड़ों की डालियों से आग बुझाने का प्रयास किया । इस दौरान लगभग कई लोग मामूली रूप से झुलस गए । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची , तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था । देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखने को मिला । जबकि बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार भी तत्काल सुचना मिलते पर पहुंचे । वही मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह सहित क्षेत्रीय लेखपाल उपेंद्र शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर शासन स्तर से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - रणधीर सिंह उर्फ पिंटू सिंह (निवासी) बीरबलपुर , बिरनो गाज़ीपुर ।

20260331225023065737728.mp4

20260331225052676311531.mp4

20260331225114036354605.mp4

20260331225145009716664.mp4

20260331225424599600713.mp4



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना