- प्रतापगढ़ के रोशनलाल उमरवैश्य को इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मान
- जयपुर में एलायंस क्लब के वार्षिक अधिवेशन में मिला बड़ा सम्मान
- समाजसेवा के लिए रोशनलाल उमरवैश्य को इंटरनेशनल एम्बेसडर अवार्ड
- महाकुंभ सेवा से लेकर जरूरतमंदों की मदद तक, सराहे गए कार्य
- 400 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं रोशनलाल उमरवैश्य
- उपलब्धि से प्रतापगढ़ में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई
यूपी प्रतापगढ़। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रोशनलाल उमरवैश्य को जयपुर में आयोजित एलायंस क्लब इंटरनेशनल के 18वें वार्षिक अधिवेशन में इंटरनेशनल अवार्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रामादा होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जहां क्लब के शीर्ष पदाधिकारियों ने उनके सेवा कार्यों की सराहना की। रोशनलाल उमरवैश्य ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा, महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सहायता, जरूरतमंदों को वस्त्र एवं कंबल वितरण, पशुओं को चारा उपलब्ध कराना, ठंड में गरीबों को बोरे के कोट प्रदान करना तथा बीमार लोगों को दवाइयों की व्यवस्था कराने जैसे अनेक कार्य किए हैं। इसके अलावा वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी करते रहे हैं। उनके इन कार्यों को देखते हुए क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सुशील अग्रवाल, पूर्व प्रेसिडेंट भूपेंद्र चाहवाला, के.जी. अग्रवाल, फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश लाखोटिया एवं कमाल लाखोटिया ने उन्हें इंटरनेशनल एम्बेसडर एलायंस अवार्ड से सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि रोशनलाल उमरवैश्य को इससे पहले भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग 400 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। अवार्ड प्राप्त करने के बाद रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी समाजसेवा के कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रतापगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

202603312049540448285.mp4
20260331205045691487776.mp4