समारोह के रूप में पुरस्कार व रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान
वाराणसी । कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र के डायनामिक इंग्लिश स्कूल में वार्षिक रिजल्ट वितरण कार्यक्रम आज मंगलवार को संपन्न हुआा। इस अवसर पर बच्चों को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा एवं वशिष्ठ अतिथि महामंत्री सेंट्रल बार आशीष सिंह रहे। कार्यक्रम में फुलवरिया चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडे ने मिशन शक्ति फेस 5 के तहत बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बच्चों को थाना प्रभारी कैंट एवं महामंत्री सेंट्रल बार आशीष सिंह द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। सत्यम शिवम सुंदरम गाने पर नृत्य की प्रस्तुति छोटी बच्ची मोहिनी शर्मा ने जब किया तो अभिभावकों द्वारा तालिया की गर्गाराहाट विद्यालय परिसर में गुजरने लगी। मुख्य अतिथि शिवाकांत मिश्रा ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए बताया कि,छोटे से प्रांगण में बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देख कर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने छात्रा मोहिनी की प्रस्तुति पर ₹1000 का नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर अतिथि आशीष सिंह ने बताया कि विद्यालय भले ही छोटे हो मगर उसका हौसला बहुत बड़ा है। उन्होंने सभी छोटे बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शबाना खातून और अलका तिवारी ने दी । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मधु पाल,दिनेश कुमार दिनेश कुमार सिंह,संजय कुमार शर्मा,रेनू कुमारी,रूपा राजवीर, भरत जी,अंजली मोर्य,रीना त्रिपाठी,रागिनी पटेल,वंदना शर्मा,कंचन तिवारी,पूनम सिंह,अनु शर्मा,प्रतिमा राय, अलका तिवारी,अनिल कुमार सहित अध्यापकगण उपस्थित थे । देखे वाराणसी से रविन्द्र गुप्ता की रिपोट
20260331195052359575822.mp4
20260331195113322355548.mp4
20260331195130617670577.mp4
20260331195153221264246.mp4
20260331195208528717377.mp4
2026033119525106144204.mp4
20260331195309453875623.mp4
