EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यशाला सम्पन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    31 Mar 2026 19:27 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल और जिला प्रवासी राजेंद्र मिश्र उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 से निरंतर विकास की यात्रा पर अग्रसर है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी 6 अप्रैल को 47वें स्थापना दिवस को सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने सभी वर्गों को अवसर प्रदान किए हैं, विशेषकर महिलाओं को। उन्होंने बताया कि 1989 में पार्टी के केवल 56 विधायक थे, लेकिन आज पार्टी सजग होकर कार्यकर्ताओं के साथ समाज की हर चुनौती का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब 87 जिला कार्यालय और 7 क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किए गए हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने वाले समर्पित कार्यकर्ता कार्यशाला में एकत्रित होकर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। कार्यशाला में जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजेश मिश्र राजन, अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र, मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य जिला पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करना और आगामी स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना बताया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना