दिनांक-31मार्च 2026 की रात्रि में थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद तिराहे पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद स्थित पावरहाउस नहर पुलिया के पास कुछ संदिग्धों के चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 01 अभियुक्त शैलेन्द्र पटेल पुत्र उदयराज निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद बेलहरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । उपरोक्त अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से थाना हण्डिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -134/2026 धारा-303(2) भादवी न्याय संख्या से सम्बंधित चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा पूछताछ के आधार पर थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत भेस्की पुलिया के पास 01 अन्य अभियुक्त तीरथ सरोज पुत्र धनेश सरोज निवासी ग्राम सिंधापुर मन्सूराबाद थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-134/2026 धारा-303(2) भादवी न्याय संख्या में धारा-317(2)/317(4)317(5)/319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/342(1) भादवी न्याय संख्या की बढ़ोत्तरी की गयी । और वहीं
प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया शेषधर पांडे के कुशल नेतृत्व में थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-31 मार्च 2026 को थाना हण्डिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -134/2026 धारा-303(2)भादवी न्याय संख्या से सम्बंधित 01 अभियुक्त शैलेन्द्र पटेल पुत्र उदयराज निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद बेलहरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद स्थित पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा अभियुक्त तीरथ सरोज पुत्र धनेश सरोज निवासी ग्राम सिंधापुर मन्सूराबाद थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत भेस्की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । उपरोक्त अभियुक्तों/बाल अपचारी के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी की मोटरसाइकिल तथा चोरी की 04 अन्य मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2)/317(4)317(5)/319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/342(1) भादवी न्याय संख्या की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
1. नितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उप निरीक्षक रामअनुज सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3.उप निरीक्षक गौरव तिवारी, चौकी प्रभारी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उप निरीक्षक गौतम कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उप निरीक्षक अनूप वर्मा, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. उप निरीक्षक आसुतोष कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. उप निरीक्षक अजीत कुमार साहनी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. उप निरीक्षक विनय सिंह राठौर, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट
20260331191428977285055.mp4
20260331191809117445413.mp4
20260331191931031217747.mp4