EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आज़मगढ़ दीदारगंज पुलिस, सर्विलांस व विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8.4 किलोग्राम गांजा बरामद ......
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 55 66
    31 Mar 2026 17:55 PM



यूपी के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से 8.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह व दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में सोमवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुष्पनगर चौराहे पर मौजूद थे, तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महुवारा खुर्द नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति नीले बैग में अवैध गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उपेन्द्र कुमार पुत्र विश्वनाथ राय निवासी ग्राम धौरीमदालपुर थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार), बताया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नीले बैग में रखा 03 बण्डल अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन कुल 8.400 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख है।

रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना